Home ट्रेंडिंग दरिंदों ने रिश्तेदार के घर आई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप...

दरिंदों ने रिश्तेदार के घर आई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया, फिर ले ली जान

106
0
Jeevan Ayurveda

सीतामढ़ी 
बिहार के सीतामढ़ी जिले से आत्मा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दरिंदों ने रिश्तेदार के घर आई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या भी कर दी गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

5 युवकों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नानपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की बीते शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। शाम को वह आम तोड़ने के लिए बगीचे की तरफ गई। इसी दौरान नाबालिग से बगीचे के रखवाले समेत पांच युवकों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, दरिंदों ने नाबालिग के शरीर को सिगरेट से दागा। उसकी आंखों में कच्चे आम का रस डाल दिया और फिर गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दरिंदों ने शव को पीपल के पेड़ से लटका दिया, ताकि सभी को लगे की नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अमित रंजन ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
क्या बोले एसपी?

Ad

एसपी (SP) अमित रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की बीते शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी, तभी पांच युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया और फिर गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त से सजा दिलाएगी जाएगी। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here