Home ट्रेंडिंग हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, पिकअप ने मारी टक्कर

हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, पिकअप ने मारी टक्कर

102
0
Jeevan Ayurveda

जमुई

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात 11: 30 बजे के लगभग बुलेट और पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

Ad

मृतक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हाबुनगर गांव निवासी अरुण यादव के 25 बर्षीय पुत्र व अलीगंज प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव के भतीजे राजेश कुमार तथा उसी गांव के गणेश यादव के 30 बर्षीय पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बुलेट से शादी समारोह में शामिल होने पकरीबरावां जा रहे थे। उसी दौरान चंद्रदीप चौक पर पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप भान से सीधी टक्कर हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
टक्कर इतनी भयंकर था कि बुलेट पिकअप भान में फसकर लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए चला गया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए शेखपुरा ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस अप्रत्याशित घटना से सभी हैरान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पुलिस से न्याय की गुहार है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here