Home ट्रेंडिंग तेजस्वी यादव के काफिले की ट्रक से टक्कर, हादसे में 3 सुरक्षाकर्मी...

तेजस्वी यादव के काफिले की ट्रक से टक्कर, हादसे में 3 सुरक्षाकर्मी हुए घायल

120
0
Jeevan Ayurveda

पटना

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। शुक्रवार देर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Ad

मधेपुरा से लौटते समय हादसा

यह हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर गरौल के पास हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधेपुरा में एक कार्यक्रम से पटना के लिए लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में वे चाय की दुकान पर रुके। तभी उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव केस साथ चल रहे एस्कॉर्ट के पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं।

तेजस्वी यादव से 5 फीट दूर हुआ हादसा

तेजस्वी यादव ने बताया कि यह हादसा उनसे करीब 5 फीट की दूरी पर हुआ। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। तेजस्वी ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद सराय थाना पुलिस ने टोल टैक्स पर ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया। वैशाली के सिविल सर्ज डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव ने अस्पताल आकर घायलों का हाल जाना। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है, फिलहाल सभी खतरे से बाहर है। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here