Home ट्रेंडिंग रातू रोड क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग और संघर्ष के...

रातू रोड क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग और संघर्ष के बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण

128
0
Jeevan Ayurveda

रांची

राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि रातू रोड क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग और संघर्ष के बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और अब समय आ गया है कि इस फ्लाईओवर का नाम रांची के वीर सपूत शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखा जाए।

Ad

उत्तम यादव ने कहा कि अभिषेक कुमार साहू ने 28 अक्टूबर 2020 को लेह-लद्दाख में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शहीद अभिषेक कुमार साहू ओबीसी समाज से संबंध रखते थे और रातू रोड क्षेत्र की लगभग 85 प्रतिशत जनसंख्या ओबीसी समुदाय से है। पूरे झारखंड में अब तक ओबीसी समाज के किसी भी वीर सपूत के नाम पर कोई स्मृति चिह्न या संरचना नहीं है। इस नामकरण से न केवल ओबीसी समाज को सम्मान मिलेगा, बल्कि यह नाम आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा भी देगा। यादव ने कहा कि आज के युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान चला रही है। ऐसे में यदि फ्लाईओवर का नाम एक शहीद युवा के नाम पर रखा जाता है, तो यह युवाओं को एक सशक्त संदेश देगा और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

राष्ट्रीय युवा शक्ति के नेतृत्व में इस मांग को राज्य सरकार और राज्यपाल तक पहुंचाने के लिए एक लाख नागरिकों के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि रातू रोड क्षेत्र की जनता की भावनाओं को उचित सम्मान मिल सके। संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से सोनू गुप्ता, आशीष विभूति, रौनक सिंह और रोहित यादव उपस्थित थे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here