Home ट्रेंडिंग पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में निकली अधिकारियों की भर्ती, आवेदन शुल्क 5000 रुपये

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में निकली अधिकारियों की भर्ती, आवेदन शुल्क 5000 रुपये

125
0
Jeevan Ayurveda

पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय स्तर के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इच्छुक उम्मीदवारों को 25 जून तक आवेदन पत्र भरकर निर्धारित शुल्क के साथ जमा करना होगा। इसके लिए अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है, जिसमें शुल्क जमा करना है।

Ad

इसके लिए विश्वविद्यालय ने ई-मेल के माध्यम से आवेदन मांगा है। अधिकारी बनने के लिए आवेदन देने के लिए आपको पांच हजार रुपये बतौर फीस देनी होगी। नोटिस में लिखा है, "इन पदों पर कार्यरत वर्तमान कर्मचारी भी उसी/किसी अन्य पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें केवल 5000/- रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान केवल RTGS के माध्यम से ही स्वीकार्य होगा।"

इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन
इस बाबत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी की है। इसके तहत डीएसडब्ल्यू, प्राक्टर, सीसीडीसी, परीक्षा नियंत्रक, कालेज निरीक्षक, पेंशन अधिकारी, पीएचडी ओएसडी, प्रमोशन सेल इंचार्ज, इंचार्ज लीगल सेल, भूसंपदा पदाधिकारी, लाइब्रेरी इंचार्ज, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, डिप्टी रजिस्ट्रार की प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

पहली बार लागू की गई यह व्यवस्था: रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके झा
रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके झा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (DSW), प्रॉक्टर, परीक्षा नियंत्रक, कॉलेज इंस्पेक्टर, पेंशन अधिकारी और लाइब्रेरी इंचार्ज सहित अन्य पदों के लिए ईमेल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झा ने कहा, "यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। आवेदन के बाद जांच की जाएगी और राजभवन की मंजूरी के बाद ही नियुक्तियां की जाएंगी।"

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here