Home ट्रेंडिंग निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी व दलाल को रंगेहाथ दबोचा

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी व दलाल को रंगेहाथ दबोचा

155
0
Jeevan Ayurveda

पटना  

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रोहतास जिले के दावथ अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार समेत दो लोगों को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।        

Ad

ब्यूरो सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दावथ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी और परिवादी पिंटू कुमार ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार ने दाखिल-खारिज करवाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की है। ब्यूरो द्वारा परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता राजेश कुमार नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया।      

सूत्रों ने बताया कि धावा दल द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कन्हैया कुमार एवं सुनील कुमार (बिचौलिया) को 18 रुपये रिश्वत लेते हुए दावथ अंचल कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here