Home ट्रेंडिंग चिराग पासवान से मिले झारखंड LJP अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, राजनीतिक रणनीति पर...

चिराग पासवान से मिले झारखंड LJP अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, राजनीतिक रणनीति पर हुई चर्चा

115
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली /रांची

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से आज मुलाकात की।

Ad

इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को और तेज गति से चलाने तथा अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रधान ने कहा कि आज दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आगामी चुनाव के मद्देनजर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के विषय में चर्चा की। अध्यक्ष जी से मिले दिशा निर्देश पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here