Home ट्रेंडिंग JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की कट-ऑफ जारी, 342 उम्मीदवार हुए सफल

JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की कट-ऑफ जारी, 342 उम्मीदवार हुए सफल

160
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 11वीं, 12वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह कट-ऑफ लिस्ट फाइनल रिजल्ट के 40 दिन बाद आई है, जिसमें कुल 342 उम्मीदवार सफल हुए हैं। कट-ऑफ अंक श्रेणी और सेवा के अनुसार घोषित किए गए हैं।

Ad

फाइनल कट-ऑफ में सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए अंक 652, ओबीसी-2 के लिए 653.25, ओबीसी-1 के लिए 623.75, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई डबूएस) के लिए 590.50, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 565.25 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 580.25 अंक निर्धारित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा और सेवावार कट-ऑफ भी अलग-अलग सेवा के अनुसार जारी किए गए हैं, जैसे प्रशासनिक सेवा में यूआरका कट-ऑफ 652, पुलिस सेवा में यू आर का कट-ऑफ 674.50, वित्त सेवा में 656.25 और शिक्षा सेवा में 658.50 अंक है। परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही।

रांची की नीलू कुमारी ने आज कहा कि कट-ऑफ देर से आया लेकिन अब तैयारी का स्तर समझ में आया है, जबकि हजारीबाग के आकाश कुमार ने इसे ग्रामीण छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण बताया। आयोग ने कट-ऑफ जारी करने में तकनीकी जांच और डेटा सत्यापन को कारण बताया है और कहा कि पारदर्शिता प्राथमिकता है। अब चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कागजी कार्यवाही पूरी करनी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती कट-ऑफ अंक इस बात का संकेत है कि प्रतियोगी परीक्षाएं दिन-ब-दिन कठिन होती जा रही हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here