Home ट्रेंडिंग जामताड़ा पुलिस का बड़ा कारनामा: 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 10 लाख नकद...

जामताड़ा पुलिस का बड़ा कारनामा: 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 10 लाख नकद बरामद

84
0
Jeevan Ayurveda

जामताड़ा

झारखंड के जामताड़ा में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सामुकपोखर और राजाबांध गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 बड़े साइबर अपराधियों को 9 लाख 91 हजार रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

Ad

अपराधियों के पास से 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल, 6 सिम कार्ड और 6 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार रितेश कुमार मंडल और पवन मंडल मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश और असम के लोगों को टारगेट कर साइबर अपराध को अंजाम देते थे। ये दोनों युवक करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टांड और सुखलतांड गांव के रहने वाले हैं और उनका साइबर अपराध में लंबा आपराधिक इतिहास है। कई मामलों में वे वांछित भी थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता है। इन दोनों अपराधियों के डिजिटल उपकरण और नकदी बरामद होने से साइबर अपराध में हो रही घटकों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साइबर अपराधियों के खिलाफ सतकर्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया है ताकि आम जनता ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से बच सकें।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here