Home ट्रेंडिंग एकमा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस की AC बोगी में धुआं, यात्रियों में...

एकमा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस की AC बोगी में धुआं, यात्रियों में मची भगदड़

92
0
Jeevan Ayurveda

सारण

बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन पर सोमवार को सीतामढ़ी से आनन्द बिहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस 14005 ट्रेन के पीछे के दो बोगियों से अचानक धुंआ उठने यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री मच गई।

Ad

रेलवे सूत्रों ने आज यहां बताया कि अपने निर्धारित समय पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन एकमा स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के साथ ही ट्रेन के पीछे की दो बोगियों से धुआं उठने लगा। जिसके कारण यात्री ट्रेन से उतर कर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक सहित राजकीय रेल थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। जहां उक्त दोनों बोगियों की जांच करने पर यह जानकारी मिली कि बोगी में लगायें गये अग्नि शमन यंत्र से अचानक लिकेज होने के कारण उसका गैस निकलने धुंआ बन गया जिससे यात्री भयभीत हो थे। लगभग 45 मिनट तक जांच के बाद ट्रेन को अपने गन्तव्य स्थान के लिए भेजा गया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here