Home ट्रेंडिंग रांची एचईसी परिसर में हटेगा अतिक्रमण, 1200 करोड़ की जमीन पर कब्जा

रांची एचईसी परिसर में हटेगा अतिक्रमण, 1200 करोड़ की जमीन पर कब्जा

54
0
Jeevan Ayurveda

रांची
 रांची के एचइसी आवासीय परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर एचइसी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर अवैध निर्माण हटाने में सहयोग की मांग की है. एचइसी नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी ने कहा कि कर्मियों की कमी के कारण व्यापक स्तर पर अभियान नहीं चलाया जा रहा है. एचइसी आवासीय परिसर में लोगों द्वारा धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है. शिकायत मिलने पर चेतावनी भी दी जाती है, इसके बावजूद लोग रातों-रात निर्माण कार्य कर रहे हैं.

1200 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एचइसी प्रबंधन ने पिछले दिनों सर्वे भी कराया है. मालूम हो कि एचइसी कॉलोनी के अंदर सौ एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा है. एचइसी ने जमीन की लीज दर 12 करोड़ रुपये प्रति एकड़ निधर्धारित की है. इस हिसाब से कब्जा की गयी जमीन की कीमत 1200 करोड़ रुपये से अधिक है. जमीन पर अवैध कब्जा होने से एचइसी को राजस्व नहीं मिल रहा है. वहीं, कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ रही है. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूर्व की तरह नियमित गश्त भी नहीं की जा रही है.

Ad

1850 एकड़ भूखंड खाली है
मालूम हो कि एचइसी के लिए आठ हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित की गयी थी. इनमें दो हजार 194 एकड़ पर तीन प्लांटों की स्थापना, 430 एकड़ पर आवासीय कॉलोनियों का निर्माण, 158 एकड़ सीआइएसएफ को आवंटित, 303 एकड़ जमीन शैक्षणिक और अन्य संस्थानों को आवंटित, 2305 एकड़ जमीन राज्य सरकार को हस्तांतरित, 100 एकड़ पर अवैध कब्जा व 1850 एकड़ खाली भूखंड है.

कहां-कहां है अवैध निर्माण?
एचइसी आवासीय परिसर के सेक्टर 2, सेक्टर 3, मामा नगर, पटेल नगर, पंचमुखी मंदिर के पीछे, डीएवी स्कूल के पास, जेपी मार्केट, टंकी साइड, डैम साइड सहित विभिन्न जगहों पर खाली जमीन पर लोग अवैध निर्माण किये हुए हैं.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here