Home मध्य प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में होंगे जागरूकता और सांस्कृतिक...

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में होंगे जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम

24
0
Jeevan Ayurveda

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में होंगे जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम

जन-जागरूकता रैली से होगी शुरुआत, पुरस्कार वितरण, चलित प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Ad

उमरिया
 बाघों के संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बुधवार 29 जुलाई को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक एवं प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे जन-जागरूकता रैली से होगी। रैली के माध्यम से लोगों को बाघों के संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बाघ संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण को लेकर चलित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें बाघों के प्राकृतिक आवास, उनके संरक्षण के प्रयासों तथा जैव विविधता से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा तथा जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जिनमें छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय कलाकार पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

वन विभाग ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं प्रकृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बाघ संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है। गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख बाघ अभयारण्यों में से एक है और बाघों के संरक्षण के क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण पहचान है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here