Home ट्रेंडिंग सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह के विकास के लिए कई योजनाओं का किया...

सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह के विकास के लिए कई योजनाओं का किया शिलान्यास

106
0
Jeevan Ayurveda

गिरिडीह

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने बीते रविवार को गिरिडीह शहर के विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास किया। कुमार ने झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान के लिए सात करोड़ रुपए के लागत से बनने वाले 45 योजनाओं का शिलान्यास पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़ कर किया गया।

Ad

कुमार ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पेयजल आपूर्ति से होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अलग- अलग चयनित स्थानों पर नए प्लांट का स्थापना किया जाएगा, जिसे अलग अलग सेक्टर में बांटते हुए शहर में जलापूर्ति की जाएगी। इसे लेकर रूपरेखा तैयार कर लिया गया है और इसका टेंडर जारी कर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदक जब तक पेयजल आपूर्ति योजनाओं को पूर्ण नहीं कर लेते हैं और जब तक नल से जल नहीं आ जाता है, तब तक उनका भुगतान नहीं करें। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। जनता को इसका लाभ मिले इसे आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान में शहरी विकास के लिए 45 योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जो कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन योजनाओं के निर्माण के बाद यहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here