Home ट्रेंडिंग ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 6...

ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

154
0
Jeevan Ayurveda

बोकारो

झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में अवस्थित आस्था ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि लूट कांड में बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी रोशन सिंह, पटना के राहुल पटेल, हाजीपुर के नितेश कुमार, पूर्वी चंपारण के आदित्य राज, बेतिया पश्चिमी चंपारण के प्रिंस कुमार और बेतिया पश्चिमी चंपारण के सुमन मुसाफिर हवारी को गिरफ्तार किया गया है। ज्वेलरी दुकान से लूटी गई जेवर को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस लूट कांड में बिहार के पटना के बेउर जेल में बंद अविनाश श्रीवास्तव मुख्य सरगना है।

Ad

सिंह ने कहा कि इन दौरान चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 जून की संध्या उक्त ज्वेलरी दुकान से अपराधियों ने डेढ़ करोड़ रुपए की जेवरात की लूट की थी। इस लूट कांड को उछ्वेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की विशेष जांच टीम गठित की थी। बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स की पुलिस ने बोकारो पुलिस की काफी मदद की, यही कारण रहा कि उक्त कांड का उद्भेदन त्वरित गति से कर ली गई। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ झारखंड और बिहार के कई थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here