Home ट्रेंडिंग रामगढ़ में पटरी पर हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, 2 घंटे...

रामगढ़ में पटरी पर हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, 2 घंटे तक रुकी रही मालगाड़ी

103
0
Jeevan Ayurveda

रामगढ़

 रेलवे और झारखंड वन विभाग ने संकट में फंसी एक गर्भवती हथिनी की सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम किया और घने जंगल से होकर गुजरने वाली एक रेल लाइन पर उसके बच्चे का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए चलती मालगाड़ी को रोक दिया।

Ad

अधिकारियों ने बीते मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना पूर्व मध्य रेलवे में रांची-कोडरमा मार्ग पर बरकाकाना और हजारीबाग स्टेशनों के बीच सरवाहा गांव के पास घटी। यह वह मार्ग है जिसे सक्रिय हाथी गलियारे का हिस्सा माना जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद यह घटना सामने आयी जो 25 जून को हुई थी। रामगढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया, ‘‘हमारे वन रक्षक ने मुझे तड़के तीन बजे सूचना दी कि एक गर्भवती हथिनी संकट में है और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। रक्षक ने कहा कि अगर ट्रेनों की आवाजाही नहीं रोकी गई तो हाथी के कुचले जाने की आशंका है।''

कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत बरकाकाना में रेलवे नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया और निर्देश दिया कि जब तक हथिनी बच्चे को जन्म नहीं दे देती, तब तक ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाए। कुछ ही देर बाद, एक मालगाड़ी रोक दी गई और हथिनी ने पटरियों पर बच्चे को जन्म दिया। वायरल वीडियो में मां और नवजात बच्चे पटरी पर दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोग दोनों की मदद के लिए आगे आए और इसके तुरंत बाद मां और बच्चे जंगल के भीतर अपने झुंड के साथ फिर से मिल गए।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here