Home ट्रेंडिंग गंगा-कोसी में उफान से भागलपुर में संकट गहराया, बाढ़ में डूबकर किशोर...

गंगा-कोसी में उफान से भागलपुर में संकट गहराया, बाढ़ में डूबकर किशोर की मौत

91
0
Jeevan Ayurveda

पटना

बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में बाढ़ में डूब जाने से एक किशोर की जान चली गई।

Ad

पानी के फैलने से सड़क आवागमन प्रभावित
सूत्रों ने बताया कि सन्हौला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के फैलने से सड़क आवागमन प्रभावित हो गया है। इस प्रखंड के कुशाहा गांव के बाढ़ के पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय मो. शमीम के रुप में हुई है और वह कुशाहा गांव का रहने वाला था। बाद में स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है। इस बीच इस क्षेत्र के एक भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद यहां बताया कि जिले के अधिकांश प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक होने लगी है। वहीं भीषण कटाव से बड़ी संख्या में लोग अन्यत्र पलायन हो रहे हैं।

करीब आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
लगातार हो रही बारिश से इस इलाके में गंगा और कोसी में पानी का उफान बढ़ रहा है जिसके चलते जिले के इस्माइलपुर, गोपालपुर सबौर, बिहपुर, नाथनगर, गोराडीह, कहलगांव, रंगरा आदि प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार, देर रात को गोराडीह प्रखंड में कोलुआ नदी के बढ़ते जलस्तर के दबाब से अचानक एक सुरक्षात्मक बांध टुट गया है, जिससे बाढ़ का पानी करीब आधा दर्जन गांवों में घुस गया है। सूत्रों ने बताया कि इसी तरह इस्माइलपुर प्रखंड के बिन्द टोला के समीप गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से तटबंध के विभिन्न स्परो पर पानी का दबाब बढ़ गया है। बाढ़ की रोकथाम में लिए जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और स्थानीय अधिकारी मौके पर निरोधात्मक कार्य में लगे हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here