Home ट्रेंडिंग भेड़िये से टकराकर बेपटरी हुई सावन स्पेशल ट्रेन, दो दिन बाद भी...

भेड़िये से टकराकर बेपटरी हुई सावन स्पेशल ट्रेन, दो दिन बाद भी रेल परिचालन प्रभावित

49
0
Jeevan Ayurveda

 धनबाद
 इतवारी से धनबाद होकर मधुपुर जाने वाली सावन स्पेशल ट्रेन के ट्रैक पर भेड़िया फंसने से बेपटरी होने की घटना के दो दिन भी रेल परिचालन पर इसका असर बरकरार है।

मधुपुर जाने वाली सावन स्पेशल जहां घंटों लेट रही। वहीं मधुपुर से इतवारी जाने वाली स्पेशल ट्रेन आज भी प्रभावित है। घटना के कारण मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस भी प्रभावित हो गई है।

Ad

शनिवार की देर रात इतवारी से मधुपुर जा रही सावन स्पेशल ट्रेन ट्रैक के प्वाइंट में भेड़िये का सिर फंसने से पटरी से उतर गई। यात्री ट्रेन का एक कोच बेपटरी हो गया।

ट्रेन का बदला रूट
इतवारी-मधपुर सावन स्पेशल ट्रेन मूरी के पास पटरी से उतरने के कारण मूरी से चंद्रपुरा के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाई गई। इस वजह से आठ घंटे लेट से मधुपुर पहुंची।

देर से पहुंचने से वापसी में मधुपुर से सुबह 9:00 बजे के बदले 11 घंटे 37 मिनट लेट से रात रात 8:37 पर खुली। विलंब से चलने से सुबह के बदले देर शाम इतवारी पहुंचने की संभावना जताई गई।

दूसरी ओर, शनिवार को खुली मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस पहले दुर्गापुर-अंडाल के बीच मार्ग परिवर्तन के कारण लेट हुई। शाम के बदले देर रात धनबाद पहुंची।

दोपहर 2 बजे पहुंचने की संभावना
धनबाद-रांची रेल मार्ग पर इतवारी-मधुपुर सावन स्पेशल के पटरी से उतरने के कारण धनबाद- चंद्रपुरा के बीच रोकी गई। 11 घंटे से अधिक विलंबित होने के कारण सोमवार तड़के चार बजे के बजाय दोपहर दो बजे पहुंचने की संभावना जताई गई।

इस वजह से सूरत से मालदा टाउन के बीच चलने वाली ट्रेन सोमवार को दोपहर 2:20 के बदले आठ घंटे विलंब से रात 10:20 पर रवाना होगी। देर से खुलने से मंगलवार रात के बदले बुधवार की सुबह धनबाद आगमन होगा तथा मालदा टाउन सुबह के बदले दोपहर या शाम तक पहुंचेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here