Home मध्य प्रदेश सीधी में धर्म परिवर्तन के आरोप में 3 लोगों पर केस, प्रचार...

सीधी में धर्म परिवर्तन के आरोप में 3 लोगों पर केस, प्रचार सामग्री जब्त

36
0
Jeevan Ayurveda

सीधी.

धर्म परिवर्तन को लेकर मिली शिकायत के बाद बहरी थाना पुलिस ने जांच तेज करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम शिकायत की तस्दीक के लिए मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर राजेन्द्र बहादुर सिंह, राजपति सिंह और गिब्सन थोमस के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Ad

बतादें कि मामला आज 19 सितंबर का है। फरियादी ने बहरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तीनों लोगों द्वारा कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और जांच के दौरान पुलिस ने मौके से प्रचार-प्रसार में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की।

पुलिस ने जब्त सामग्री और मौके से मिले तथ्यों को विवेचना का हिस्सा बनाया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं और मामले में अन्य कोई व्यक्ति या गतिविधि सामने आती है या नहीं। हरी थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here