Home ट्रेंडिंग बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी नाव नदी में...

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी; 8 मासूमों की मौत

27
0
Jeevan Ayurveda

वैशाली

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रामपुर श्यामचंद पंचायत में भोज खाने जा रहे लोगों से भरी एक नाव नदी में डूब गई।

Ad

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि स्थानीय निवासियों की मदद से कई अन्य लोगों को पानी से बाहर निकाला गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग एक नाव पर सवार होकर भोज खाने के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक नाव अनियंत्रित होकर पानी में डूब गई।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और कई लोगों को बाहर निकाला। हादसे के शिकार लोगों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर फतेहपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

10 से 15 साल थी मृतकों की उम्र

बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चों की उम्र लगभग 10 से 15 वर्ष के बीच थी। मौतों की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here