Home ट्रेंडिंग कोडरमा में गेहूं की फसल और केले के पौधों को हाथियों के...

कोडरमा में गेहूं की फसल और केले के पौधों को हाथियों के झुंड ने किया नष्ट

143
0
Jeevan Ayurveda

 कोडरमा

झारखंड में हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी किसी न किसी की जान लेने में तुले हुए हैं। हाथियों के नाम से भी लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, कोडरमा में हाथियों का झुंड पहुंच गया है।

Ad

मामला जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 का है। बताया जा रहा है कि यहां हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों का झुंड यहां खूब उत्पात मचा रहा है। डुआटांड और यदुटांड़ इलाके में हाथियों के झुंड ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने कई घरों की दीवारें तोड़ दीं। हाथियों के झुंड से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। हाथियों ने 400 केले के पौधे खा लिए हैं। डर के मारे ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर हो गए।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here