Home ट्रेंडिंग वन भूमि घोटाले में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर...

वन भूमि घोटाले में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी ने दी दबिश

106
0
Jeevan Ayurveda

रांची

राजधानी रांची के लालपुर स्थित हरिओम टावर सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही  ED की टीम रेड जारी है। सूचना के अनुसार यह कार्रवाई कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों की ठिकानों में की जा रही है। वर्ष 2023 में भी जीएसटी संबंधित मामलों लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ED द्वारा कार्रवाई की गई थी। अब 2025 में एक बार फिर ED ने झारखंड में दबिश दी है।

Ad

प्रवर्तन निदेशालय झारखंड में एक बार फिर सक्रिय हो चुकी है आज राजधानी रांची में तड़के सुबह से ही ED की टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर कारवाई चल रही है। राजवीर कंस्ट्रक्शन के तीन मालिक हैं  वीर अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल और विमल अग्रवाल।

ये है मामला
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई बोकारो में हुए वन भूमि घोटाले से जुड़े तथ्यों को लेकर की जा रही है। मामला वर्ष 2022 का बताया गया है। आरोप है कि इस मामले में बोकारो में प्रशासनिक अधिकारियों ने एक कंपनी को वन विभाग की 74.38 एकड़ जमीन आवंटित कर दी थी। इसी वर्ष जनवरी में ही बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त से इसकी शिकायत की थी। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here