Home ट्रेंडिंग झारखंड के युवक का शव नवादा के जंगल में फंदे से लटका...

झारखंड के युवक का शव नवादा के जंगल में फंदे से लटका मिला

86
0
Jeevan Ayurveda

नवादा

नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र के ढेरवा गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव डेलवा गांव के जंगल से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान झारखंड के जयनगर निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई। उसकी उम्र 30 साल थी। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। एक महीने पहले छुट्टी पर घर आया था।

Ad

परिजनों ने बताया कि वह दो दिन से लापता था। परिवार के लोग काफी खोजबीन कर रहे थे, पर कुछ पता नहीं चल सका। परिजन इसको लेकर काफी परेशान थे। आखिरकार नवादा की पुलिस के द्वारा मृत होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी है। घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। परिवार लोगों को संदेह है कि यह आत्महत्या है या हत्या। परिजन समझ नहीं पा रहे कि उसने आत्महत्या क्यों की। परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। सुनील सिंह के मृत्यु खबर पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों को चिंता है कि अब उसके बेटे और पत्नी की देखभाल कैसे होगा।

रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव फांसी के फंदे से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आखिरकार यह आत्महत्या है या हत्या है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, ताकि इसका पटाक्षेप किया जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here