Home ट्रेंडिंग केशव महतो अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की बैठक

केशव महतो अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की बैठक

95
0
Jeevan Ayurveda

रांची

संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर झारखंड कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग एवं कांग्रेस कोटे के बोर्ड निगम के अध्यक्ष एवं सदस्यों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Ad

उपस्थित सदस्यों को कमलेश द्वारा विभिन्न कार्यों का प्रभार देकर विशेष दिशा- निर्देश दिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के अनुसार पूरे देश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में आगामी 3 मई को रांची में पुराना विधानसभा मैदान में रैली आयोजित की जा रही है। रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के वरीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजेश लिलोठिया विक्रांत भूरिया अनिल चंद्रा ने सहमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, के सी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी सहित अन्य नेताओं की सहमति मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

सोनाल शांति ने बताया कि बैठक में पूरे प्रदेश स्तर पर मीडिया सोशल मीडिया सहित अन्य प्रचार प्रसार माध्यमों के द्वारा रैली के मुद्दों को व्यापक स्तर पर जनता के बीच प्रमुखता से रखने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में प्रमंडल स्तर पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन तथा शहर के सभी चौक चौराहों पर होर्डिंग आदि के माध्यम से रैली का प्रचार प्रसार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। जिला अध्यक्षों को भी इस संदर्भ में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि देश में केंद्र सरकार द्वारा ईडी सीबीआई एवं चुनाव आयोग आदि संवैधानिक संस्थाओं के स्वतंत्रता छीनने के प्रयास, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में फसाने, न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने, संविधान के बदलाव के के प्रयास का विरोध रैली का मुख्य मुद्दा है। कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में जनता को संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों को छीनने नहीं देगी संघर्ष का जो भी रास्ता नेतृत्व तय करेगा उसे पर नेता कार्यकर्ता चलेंगे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here