Home ट्रेंडिंग भारत-पाक तनाव के मद्देनजर झारखंड में भी अलर्ट, सभी जिलों को विशेष...

भारत-पाक तनाव के मद्देनजर झारखंड में भी अलर्ट, सभी जिलों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश

106
0
Jeevan Ayurveda

रांची
भारत-पाक तनाव के मद्देनजर झारखंड में भी अलर्ट है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। आम लोगों में आपसी भाईचारा बनी रहे, सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़े, इसपर नजर रखने को कहा गया है।

पुलिस सभी समुदाय के लोगों के संपर्क में रहे। आपसी सद्भाव कायम करने की दिशा में ठोस पहल करें। देश के हालात व सैन्य गतिविधियों पर भी राज्य पुलिस को नजर रखने और उस अनुरूप जिलों में शांति व्यवस्था कायम करने की दिशा में पहल करने के लिए कहा गया है। राज्य में पूर्व में बड़ी संख्या में आतंकी व आतंकियों के सहयोगी पकड़े जा चुके हैं। भारत ने जिन आतंकी संगठनों के ठिकानों को ध्वस्त किया है, उन आतंकी संगठनों के दर्जनभर से अधिक सहयोगी पूर्व में झारखंड से भी पकड़े जा चुके हैं।
 
पुराने इतिहास को देखते हुए झारखंड पुलिस की खुफिया एजेंसी इस दिशा में भी सक्रिय है कि कहीं राज्य के भीतर कोई गतिविधि तो नहीं शुरू हुई है। अब तक कहीं से भी किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

Ad

इंटरनेट मीडिया की भी हो रही है निगरानी
भारत-पाक के बीच तनाव के मद्देनजर इंटरनेट मीडिया की भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। फेसबुक, ट्वीटर (अब एक्स), इंस्टाग्राम आदि पर देश विरोधी गतिविधियों को संचालित करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री दिखी तो पोस्ट करने वाले कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इसके लिए सभी जिलों ने अपने साइबर सेल को भी सकर्त कर दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here