Home ट्रेंडिंग भागलपुर में तीरंदाजी का समापन, महाराष्ट्र ने जीते 6 स्वर्ण पदक

भागलपुर में तीरंदाजी का समापन, महाराष्ट्र ने जीते 6 स्वर्ण पदक

138
0
Jeevan Ayurveda

भागलपुर

भागलपुर के सैडिस कंपाउंड खेल मैदान में 7 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन गरिमामय तरीके से किया गया। यह प्रतियोगिता 4 मई से शुरू हुई थी, जिसमें देशभर से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए गए और खेल पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Ad

इस खास मौके पर भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, टीएमबीयू के कुलपति डॉ. जवाहरलाल प्रसाद, सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डी.आर. सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। अर्जुन पुरस्कार विजेता कृष्णा घटक और SAI (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। नवगछिया के एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी स्मृति चिन्ह दिए। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 12 विशेषज्ञ निर्णायकों ने फैसला सुनाया। निर्णायकों का नेतृत्व मेघालय की पैया वी. वार नोंगवारी ने किया।

तीरंदाजी में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का जलवा
भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड खेल मैदान में बुधवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें देशभर से 61 युवा तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण (गोल्ड) और 2 रजत (सिल्वर) पदक जीतकर बाकी सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया। खासकर महाराष्ट्र की कंपाउंड गर्ल्स टीम ने जबरदस्त तीरंदाजी दिखाते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

रिकर्व बॉयज़ श्रेणी में महाराष्ट्र के उज्जल भारत ओलेकर ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-2 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया। रिकर्व गर्ल्स वर्ग में भी महाराष्ट्र की शर्वरी सोमनाथ शिंदे ने 6-4 से जीत दर्ज कर एक और स्वर्ण पदक महाराष्ट्र की झोली में डाला। इस मुकाबले में झारखंड की तमन्ना वर्मा को सिल्वर मेडल मिला।

रिकर्व मिक्स टीम में महाराष्ट्र का दबदबा
भागलपुर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रिकर्व मिक्स टीम इवेंट में महाराष्ट्र के ज्ञानेश चेराले और शर्वरी शिंदे की जोड़ी ने 5-3 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कंपाउंड बॉयज़ श्रेणी में महाराष्ट्र के मनव गनेशराव जाधव ने 145-144 के करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। इस श्रेणी में झारखंड के दिव्यांशु सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।

कंपाउंड गर्ल्स में महाराष्ट्र ने तीन पदक जीते  
महाराष्ट्र की पृथिका ने गोल्ड,तेजल राजेन्द्र साल्वे ने रेल एवं वैदेही हीराचन्द जाधव नै कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। कंपाउंड मिक्स टीम इवेंट में मनव गनेशराव जाधव और तेजल राजेंद्र साल्वे की जोड़ी ने 152-151 के स्कोर से खिताब पर कब्जा जमाया। अधिकांश तीरंदाजी श्रेणियों में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।  महाराष्ट्र ने अकेले रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में कुल 6 स्वर्ण पदक हासिल किए ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here