Home ट्रेंडिंग आईआरसीटीसी का विशेष धार्मिक पैकेज, 31 मई से शुरुआत, सात ज्योतिर्लिंग के...

आईआरसीटीसी का विशेष धार्मिक पैकेज, 31 मई से शुरुआत, सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

101
0
Jeevan Ayurveda

समस्तीपुर
ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के वाले तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की ओर से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने देश के सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने की योजना बनाई है। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत हो रही है। इस ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग और शिरडी के साईं बाबा के दर्शन श्रद्धालु कर सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी एक विशेष पैकेज के तहत लोगों को घुमाने का निर्णय लिया है।

उक्त जानकारी आईआरसीटीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक संजीव कुमार और दीपांकर मन्ना ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी। 13 दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। यात्रा का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक विविधता को सामने लाना है।

Ad

31 मई को धनबाद से चलेगी ट्रेन:
यह पैकेज 12 रात और 13 दिन का होगा। इसमें यात्रा की बुकिंग तेजी से चल रही है। हालांकि, 700 लोगों के लिए ये पैकेज हैं। ट्रेन 31 मई को धनबाद से खुलेगी, जो हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी।

इन स्थलों का कराया जाएगा दर्शन:
यात्रा के दौरान श्रद्धालु उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, गुजरात के नागेश्वर और सोमनाथ, महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। साथ ही शिरडी में साईं बाबा मंदिर और द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर भी शामिल है।

23,575 रुपये में धार्मिक यात्रा करने की सुविधा:
धार्मिक यात्रा के लिए स्लीपर श्रेणी में प्रति व्यक्ति 23 हजार 575 रुपये और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में 39 हजार 990 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसमें यात्रियों को रेल यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, सभी प्रमुख स्थानों की सैर के लिए बस सेवा, यात्रा बीमा, सुरक्षा, सफाई और भोजन जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आईआरसीटीसी के अनुसार, यह संपूर्ण यात्रा भारत गौरव ट्रेन के आधुनिक एलएचबी कोच में कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान आरामदायक अनुभव मिल सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here