Home ट्रेंडिंग पलामू में ट्रक से टकराने के बाद पलटी बस, 4 लोगों की...

पलामू में ट्रक से टकराने के बाद पलटी बस, 4 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

109
0
Jeevan Ayurveda

पलामू

झारखंड के पलामू जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां शादी समारोह के लिए लोगों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Ad

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे ब्रह्मपुरा मोड़ के पास बेदनी-पदमा रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बस शादी समारोह के लिए जा रही थी। इस दौरान बस की ट्रक से जोरदार हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेस्लीगंज के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान चुंका गांव के निवासी चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह और विक्की कुमार सिंह के रूप में की गई है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here