Home ट्रेंडिंग शराब घोटाले में आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को किया सस्पेंड

शराब घोटाले में आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को किया सस्पेंड

99
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड के पूर्व उत्पाद सचिव सह उत्पाद आयुक्त विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आज मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Ad

दोनों अधिकारियों को गिरफ्तारी की तिथि 20 मई से निलंबित किया गया है। हालांकि निलंबन संबंधी आदेश को इस बार कार्मिक ने आईपीआरडी के माध्यम से सार्वजनक नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि एसीबी ने लगभग 38 करोड़ के घोटाले में विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया। मालूम हो कि किसी भी सरकारी कर्मी के 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहने की स्थिति में उन्हें निलंबित करने का प्रावधान है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here