Home ट्रेंडिंग बेटी को कोचिंग छोड़कर घर लोट रहे शख्स को मारी गोली

बेटी को कोचिंग छोड़कर घर लोट रहे शख्स को मारी गोली

123
0
Jeevan Ayurveda

सीवान

सीवान जिले में अपराधियों ने सोमवार सुबह एक युवक को गोली मार दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा पुल के समीप की है। घायल शख्स की पहचान धनौती ओपी के बढ़ेया गांव निवासी तैयब हुसैन के पुत्र अमजद अली के रूप में हुई है। उसे तत्काल सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Ad

परिजनों का कहना है कि अमजद अली अपनी बेटी को शहर के महादेवा में ट्यूशन छोड़ने गया था। ट्यूशन छोड़कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी भादा पुल के पास एक बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली अमजद के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद बदमाश ने फायरिंग जारी रखी। जान बचाने के लिए अमजद ने पास के एक घर में शरण ली, जिससे उनकी जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। इधर, स्थानीय लोगों ने घायल अमजद को फौरन सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मामले को लेकर अमजद अली ने बताया कि मैं अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहा था। अचानक एक नकाबपोश बाइक सवार ने मुझ पर गोली चला दी। मैंने किसी तरह एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने अमजद के बयान दर्ज कर लिए हैं और बदमाश की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here