Home ट्रेंडिंग झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित

97
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। परीक्षा में 95.62%  विद्यार्थी पास हुए है। वहीं देव तिवारी ने पूरा झारखंड में आर्ट्स स्ट्रीम में 481 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है।

Ad

बता दें कि इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल 2,27, 222 विद्यार्थियों ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा दी, जिनमें से 95.62% विद्यार्थी पास हुए। पहली श्रेणी में 107867  छात्र, दूसरी 104314 में  और तीसरी में 5091 छात्र सफल हुए। रिजल्ट के बाद राज्यभर में छात्रों में खुशी की लहर है। गौरतलब हो कि पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।

इस लिंक से ऐसे करें चेक
बता दें कि छात्र-छात्राएं [https://jacresults.com] या [https://results.digilocker.gov.in] पर अपना 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इसके लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here