Home ट्रेंडिंग बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में...

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में फिर से किया बदलाव

128
0
Jeevan Ayurveda

पटना

बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर से सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा तिथि पुन: 17, 18 और 19 जुलाई निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

Ad

आयोग की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, "विज्ञापन संख्या-29/30/31/2025, सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/ विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन के पूर्व की तिथि को परिवर्तित करते हुए पुनः दिनांक-17.07.2025, 18.07.2025 एवं 19.07.2025 निर्धारित किया गया है।"

5, 6 और 7 जुलाई को निर्धारित थी परीक्षा
गौरतलब है कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सहायक अभियंता भर्ती की लिखित परीक्षा 5, 6 और 7 जुलाई को होनी निर्धारित थी। आयोग ने परीक्षा तिथि में संशोधन किया है और इसे अब 17, 18 और 19 जुलाई के लिए निर्धारित किया है।

1024 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक एवं विद्युत) के कुल-1024 (एक हजार चौबीस) रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया 30 अप्रैल को शुरू हुई थी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here