Home ट्रेंडिंग उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, झारखंड में इस दिन होगी मानसून...

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, झारखंड में इस दिन होगी मानसून की एंट्री

118
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड में मौसम की कहर और गर्मी से लोग परेशान है। राज्य के लोगों को 15 जून के बाद गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। राज्य में दक्षिणी-पश्चिम मानसून के 18 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके पूर्व राज्य भर में प्रचंड गर्मी और उमस रहेगा। हालांकि इस दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में छिटफुट बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।       

Ad

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 15 से 18 जून तक झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 14 जून को राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है।

बता दें कि बीते शुक्रवार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 40.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जमशेदपुर में 35.8, बोकारो में 36.5 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here