Home ट्रेंडिंग दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज जारी

दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज जारी

122
0
Jeevan Ayurveda

वैशाली

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी गई। घटना चेचर चौक के पास की है। दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गाड़ी को ओवरटेक कर फिर रोका और गोली मार दी। घायल की पहचान जिला के महनार थाना क्षेत्र के सदाम के पुत्र ईशान (21) के रूप में हुआ है। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों कि भीड़ इकट्ठा हो गया और इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को पहले बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Ad

प्रेम प्रसंग के कारण गोली लगी
घायल ने बताया कि वह पटना कॉलेज से काम निपटाकर घर लौट रहा था। उसका अपने फुफेरे भाई से पैसों का विवाद चल रहा है। फुफेरे भाई बार-बार पैसे की मांग कर रहा था। सोमवार को उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित को शक है कि यह हमला उसके फुफेरे भाई रियाज ने घटना को अंजाम दिलवाया है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दयाल नवानगर में रहता और मुस्लिम का पुत्र है। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा दबे जुबान यह बताया गया है कि प्रेम-प्रसंग के कारण गोली लगी है।

फुफेरा भाई ने ही गोली चलवाई है
हालांकि कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। बिदुपुर थानेदार पंकज कुमार ने बताया पारिवारिक विवाद के चलते युवक को फुफेरा भाई ने ही गोली चलवाई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here