Home ट्रेंडिंग रांची में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी

रांची में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी

121
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड में बीते मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के 24 में से 18 जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मानसून के आने पर मौसम विभाग ने रांची में अलर्ट जारी किया है।

Ad

मौसम विभाग ने रांची जिले के लिए 19 जून की सुबह 08:30 बजे से 20 जून की सुबह 08:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर मौसम स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। भारी बारिश के कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति में बाधा आ सकती है। निचले इलाकों में जलभराव, कमजोर संरचनाओं को नुकसान और कच्ची सड़कों के टूटने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा कहा गया है कि नागरिक निचले इलाकों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, बेवजह यात्रा से बचें और जलभराव वाली सड़कों पर विशेष सतर्कता बरतें, नागरिक बिजली उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, बिजली बाधित होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें, आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here