Home ट्रेंडिंग कटिहार-बरौनी रेलखंड पर अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर में एक ट्रॉलीमैन की...

कटिहार-बरौनी रेलखंड पर अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर में एक ट्रॉलीमैन की मौत

163
0
Jeevan Ayurveda

कटिहार

कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार को एक भीषण रेल हादसा हो गया। यह दुर्घटना काढागोला और सेमापुरी स्टेशन के बीच महारानी गांव के पास उस समय हुई जब बरौनी से कटिहार की ओर आ रही 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की रेलवे ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और वहां मौजूद कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Ad

घटना सोनपुर रेल मंडल क्षेत्र की है, लेकिन यह क्षेत्र कटिहार रेल मंडल की सीमा से सटा हुआ है। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने हादसे की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही कटिहार से मेडिकल टीम को तत्काल रवाना कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही सभी रेल कर्मियों को ट्रैक पर काम करते समय अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के कारण इस रूट पर कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन भी बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here