Home ट्रेंडिंग आज खान सर ने पटना में लड़कों को दी अपनी शादी की...

आज खान सर ने पटना में लड़कों को दी अपनी शादी की पार्टी, परोसे ‘एक सौ छप्पन भोग’

138
0
Jeevan Ayurveda

 पटना 

बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने अब अपने छात्रों को भी शादी की पार्टी दी. इससे पहले वो दो बार  छात्राओं को पार्टी दे चुके हैं. ऐसे में लोगों ने पूछा भी था कि वे लड़कों को कब भोज खिला रहे हैं? इसका जवाब मंगलवार को खान सर ने दे दिया. उन्होंने लड़कों को 56 नहीं 156 प्रकार का खाना खिलाया. 

Ad

पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में खान सर खुद लड़कों को खाना परोसते नजर आए. हॉल में इंट्री के साथ ही बच्चों के स्वागत में फूल बरसाए गए. खाने के स्टॉल के आगे लड़कों की लंबी कतार लगी थी. फास्टफूड, गोलगप्पे, वेज और नॉनवेज कई तरह के खानों के स्टॉल लगे थे. पार्टी में खान सर बच्चों के साथ मस्ती करते भी नजर आए. खाने के साथ-साथ लड़के जमकर ठहाके भी लगा रहे थे. 

15 हजार बच्चे पहुंचे थे खाना खाने
इस दौरान खान सर ने बताया कि 20 हजार लड़कियां हैं और 50 हजार लड़के हैं. इसलिए एक दिन में सभी को पार्टी देना संभव नहीं है. एक दिन में हमलोग ज्यादा से ज्यादा 15 से 20 हजार लोगों को खिला सकते हैं. इसलिए आज सिर्फ लड़कों को पार्टी दी. करीब 15 हजार बच्चे हैं. आज सिर्फ NEET और JEE वाले लड़कों को भोज दिया गया है. कोई फास्ट फूड खा रहे है, तो कोई गोलगप्पा खा रहा है. सब मस्ती कर रहे हैं. 

खान सर की पार्टी में बने 156 प्रकार के व्यंजन
खान सर ने कहा कि इन लोगों के लिए 156 प्रकार का भोजन बनवाए हैं. इन्हें किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है. इसलिए जब ये बच्चे अंजुमन इस्लामिया हॉल में खाना खाने पहुंचे तो इन पर फूलों की बारिश की गई, ताकि इन्हें ऐसा न लगे कि इनको कोई सम्मान नहीं दे रहा है.  

'इन बच्चों को कोई नहीं बुलाता, लेकिन मैंने सम्मान के साथ बुलाया'
खान सर ने कहा कि बहुत जगह लोग ऐसे बच्चों को शादी या पार्टी में नहीं बुलाते हैं, उन्हें रोक देते हैं. ऐसा ही सीन आप लोग 'थ्री इडियट्स'मूवी में भी देखे होंगे कि प्रोफेसर वायरल अपने स्टूडेंट्स को बेटी की शादी में नहीं बुलाए होते हैं, फिर भी वे लोग पहुंच जाते हैं. लेकिन मैंने इन लोगों को बुलाया और कहा कि इतने कामयाब हो जाओ की नहीं बुलाने वालों के रेंज से ही दूर हो जाओ. 

पार्टी में किसी बच्चे को नहीं हुई कोई दिक्कत
खान सर ने कहा कि यहां आए सभी बच्चों का ध्यान रखा जा रहा है. सभी अपने मनपसंद खाने का लुत्फ उठा रहे हैं. करीब 15 हजार बच्चे यहां आए हुए हैं. यहां किसी को कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है. इसके साथ ही खान सर ने सभी बच्चों को कामयाब होने और बड़े आदमी बनने की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि शादी करने के बाद अपने रिसेप्शन में मुझे जरूर बुलाना.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here