Home ट्रेंडिंग जामताड़ा में 25 लाख के साथ 2 साइबर अपराधी को गिरफ्तार

जामताड़ा में 25 लाख के साथ 2 साइबर अपराधी को गिरफ्तार

145
0
Jeevan Ayurveda

जामताड़ा

झारखंड के जामताड़ा जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने देर रात को 2 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर 25 लाख रुपए बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नगर थाना इलाके के गायछांद गांव से दो साइबर अपराधियों गिरफ्तार किया गया है।

Ad

इन अपराधियों का मोबाइल पुलिस सर्वेलेंस पर था। जामताड़ा साइबर पुलिस की साइबर अपराधियों के पास से अब तक की सबसे बड़ी रकम की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अपराधी प्रदीप मंडल और रघुबीर मंडल हैं। जो जामताड़ा के ही काशीटांड़ और तारबहल के रहने वाले है। मेहता ने बताया कि साइबर अपराध के जरिए लूट की गई राशि को रघुवीर मंडल अपने घर में बैठ कर आपसी बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन अपराधियों का साइबर अपराध कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उड़ीसा का इलाका है।

पुलिस और इस मामले की तहकीकात कर रही है कि इन अपराधियों ने इन राज्यों में कुल कितने साइबर अपराध की घटना को अंजाम दिया है। इनके पास से बरामद सिम कार्ड और मोबाइल के आधार पर पुलिस तकनीकी सहयोग लेकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here