Home ट्रेंडिंग भगवान जगन्नाथ गुरुजी को जल्द स्वस्थ करें : सीएम हेमंत

भगवान जगन्नाथ गुरुजी को जल्द स्वस्थ करें : सीएम हेमंत

140
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन कुछ दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। उनके साथ सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिबू सोरेन की तबीयत में न कोई सुधार है और न ही कोई इंप्रूवमेंट है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।

Ad

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर दिल्ली से ही वीडियो बनाकर शेयर किया है। वीडियो में सीएम हेमंत ने कहा, "महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व होता है। हर साल वे वहां उपस्थित होते थे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन अभी अस्वस्थ हैं। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। इसलिए वे इस बार रथयात्रा में शामिल नहीं पाए। भगवान जगन्नाथ से उन्होंने प्रार्थना की है कि गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आएं और हमेशा की तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने लिखा है कि भगवान जगन्नाथ सभी का कल्याण करें।"

मालूम हो कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here