Home देश राजधानी हैदराबाद में केमिकल से भरे एक टैंकर में भीषण विस्फोट, 10...

राजधानी हैदराबाद में केमिकल से भरे एक टैंकर में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत, कई घायल

101
0
Jeevan Ayurveda

 सिगाची 

 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में केमिकल से भरे एक टैंकर में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। स्थानीय न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Ad

अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। फैक्ट्री में आग भड़कने के कारण बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि रिएक्टर में तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट हुआ है। अधिकारी सुरक्षा मानकों के पालन की जांच में भी जुटे हैं।

राहत और बचाव का काम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।

जब फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक से तेज धमाका हुआ। तेज आवाज सुनते ही वहां मौजूद कर्मचारी घबरा गए और बाहर की तरफ भागने लगे। लेकिन कई मजदूर अंदर ही फंस गए। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि फैक्ट्री में आग लगने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। हादसे की असली वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here