Home ट्रेंडिंग 5 लाख महिलाओं को राहुल गांधी की तस्वीर वाले सैनिटरी पैड बांटेगी...

5 लाख महिलाओं को राहुल गांधी की तस्वीर वाले सैनिटरी पैड बांटेगी कांग्रेस

101
0
Jeevan Ayurveda

पटना

बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य का सियासी माहौल काफी  गर्माया हुआ है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए एक चुनावी दांव खेला है।शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर बात की। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी बिहार में 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेगी।

Ad

'माई-बहन मान योजना' और राहुल गांधी की तस्वीर
यह सैनिटरी पैड सामान्य नहीं होंगे बल्कि इनके डब्बे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर होगी। पैकेट पर 'माई-बहन मान योजना' और 'अखिल भारतीय महिला कांग्रेस' लिखा होगा। साथ ही इस पर 'जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि – 2500 रुपए महीना' का वादा भी छपा है, जो कांग्रेस की संभावित योजनाओं का संकेत देता है।

महिलाओं को जागरूक करने का अभियान
राजेश राम ने आगे बताया कि बिहार की महिलाओं के लिए कांग्रेस ने विशेष तैयारी की है। उन्होंने कहा, "राज्य की महिलाओं को सैनिटरी पैड दिया जाएगा। यह सैनिटरी पैड प्रत्येक महिला तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हम एक बड़ा अभियान चलाने जा रहे हैं।" उन्होंने दोहराया कि उनका लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटना है। महिला कांग्रेस इस अभियान के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करेगी।

बीजेपी का पलटवार: 'महिलाओं का अपमान'
 कांग्रेस की इस पहल पर बीजेपी ने तुरंत आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रवक्ता रमेश भंडारी ने सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, "सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है।" भंडारी ने यह भी कहा कि बिहार की महिलाएं कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को इस अपमान का सबक सिखाएंगी। यह मुद्दा आगामी चुनावों में राजनीतिक बहस का एक नया केंद्र बन सकता है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here