Home ट्रेंडिंग मिड-डे मील में मिली छिपकली, दर्जनों छात्र अस्पताल में भर्ती

मिड-डे मील में मिली छिपकली, दर्जनों छात्र अस्पताल में भर्ती

121
0
Jeevan Ayurveda

गोड्डा

 झारखंड के गोड्डा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली मिली। मिड-डे मील खाने के बाद दर्जनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई।

Ad

मामला जिले के बंका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने स्कूल में मिड-डे मील खाया। इसके बाद एक के बाद एक छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन- फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। कुछ छात्रों की की हालत नाजुक बताई जा रही है।  

मामले में छात्रों ने बताया कि जब तक सब्जी में छिपकली होने का पता चला तब तक हम सभी ने खाना खा लिया था जिसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। छात्रों ने बताया कि हमने छिपकली को मिर्ची समझ कर खा लिया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here