Home ट्रेंडिंग झारखंड में थमे मानसून के कदम, कल से धूप के आसार

झारखंड में थमे मानसून के कदम, कल से धूप के आसार

108
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड में बारिश का दौर खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी शुक्रवार से राज्य भर में मौसम साफ हो जाएगा।

Ad

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। कल यानी शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बना निम्न दबाव अब कमजोर होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चुका है, जिससे बारिश की संभावना भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुमला के चैनपुर में 204 मिमी दर्ज की गई। पलामू में 158.2 मिमी, हजारीबाग में 82 मिमी और देवघर में 81 मिमी बारिश हुई।

राजधानी रांची में सिर्फ 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1 जून से 15 जुलाई तक झारखंड में कुल 565.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 68% ज्यादा है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here