Home ट्रेंडिंग 8.45 करोड़ के इनामी 55 माओवादियों की सूची जारी, ऑनलाइन ठग गिरोह...

8.45 करोड़ के इनामी 55 माओवादियों की सूची जारी, ऑनलाइन ठग गिरोह के 14 सदस्य धराए

102
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इन माओवादियों पर 8.45 करोड़ रुपये का इनाम है। उधर ऑनलाइन गेम के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रांची पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ad

छह महीनों में 197 माओवादियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस राज ने कहा कि सुरक्षा बलों ने राज्य से नक्सलियों को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस ने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान 197 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 10 ने आत्मसमर्पण किया तथा 17 मारे गए। पुलिस ने यह भी दावा किया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें सुरक्षा बलों से लूटे गए 31 हथियार भी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस राज ने को बताया कि 2025 में जून महीने तक कुल 197 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें दो क्षेत्रीय समिति सदस्य, एक जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर और सात एरिया कमांडर शामिल हैं।' उन्होंने बताया कि इसके साथ 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया जबकि 17 मुठभेड़ में मारे गए।

ऑनलाइन गेम के माध्यम से धड़ल्ले से ठगी
उधर राजधानी रांची में ऑनलाइन गेम के माध्यम से धड़ल्ले से ठगी का काम आपराधिक गिरोह कर रहे हैं। इसका खुलासा रांची पुलिस ने किया है। इसके तहत 14 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। उनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। बरियातु थाना क्षेत्र के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी रोड नं0-2 में कुछ लोगों के रुके होने को सूचना जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली थी। गिरोह के सदस्यों की ओर से ऑनलाइन गेमिंग और अवैध काम को अंजाम दिया जा रहा था। जिसको लेकर सिटी एसपी और सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापामारी के क्रम में उस मकान में 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

5 लैपटॉप, 17 मोबाइल और 90 एटीएम कार्ड बरामद
पुलिस गिरफ्त में आए 14 युवकों के पास से 5 लैपटॉप, 17 मोबाइल और 90 विभिन्न बैंक के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि ये लोग एक महीना से इस मकान में है और ऑनलाइन गेमिंग करवाते है। इन लोगों का कुछ आदमी जो बाहर से गाईड करते है और कभी कभी आते भी है।

गिरोह के सदस्यों को हर महीना 15 से 20 हजार रुपया
डीआईजी ने बताया कि इन लड़कों को 15 से 20 हजार रुपया महीना मिलता था। इस मामले में संगठित होकर अवैध जुआ ऑनलाइन गेमिंग करवाने के विरुद्ध बरियातु थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में केशव कुमार, आलोक बलजीत, दिलीप कुमार, बिकोठी मंडल,नीतीश कुमार, अंजन कुमार, सुबोध कुमार, कृष्ण कुमार, साजन कुमार, अरुष यादव,पंकज कुमार, विवेक कुमार और रौशन कुमार शामिल है। ये सभी बिहार के रहने वाले है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here