Home ट्रेंडिंग बिहार में सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, आपसी रंजिश में दो पक्षों में...

बिहार में सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, आपसी रंजिश में दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां

98
0
Jeevan Ayurveda

पटना

बिहार में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Ad

सरपंच और पट्टीदार के बीच चल रहा था विवाद
दरअसल, घटना जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मटिऔर गांव निवासी और सरपंच सुनील राय एवं उनके पट्टीदार सुधीर राय के बीच आपसी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर सुधीर राय ने अपने समर्थकों के साथ सरपंच के बथान पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here