Home ट्रेंडिंग यूपी में नहीं सुरक्षित पुलिस भी! ड्यूटी जाते समय लापता महिला कांस्टेबल...

यूपी में नहीं सुरक्षित पुलिस भी! ड्यूटी जाते समय लापता महिला कांस्टेबल का शव हाईवे पर मिला

104
0
Jeevan Ayurveda

बाराबंकी

जिले में एक महिला कांस्टेबल की हत्या से सनसनी फैल गई है। सुबेहा थाने में तैनात 24-25 वर्षीय कांस्टेबल 27 जुलाई को महादेवा में सावन ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गई थी। अब उसका शव मसौली थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे किनारे झाड़ियों में वर्दी में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Ad

सिपाही पर लगाया था रेप का आरोप
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया। महिला कांस्टेबल ने फरवरी 2024 में हरदोई में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप का मुकदमा दर्ज  कराया था, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी, कॉल डिटेल्स और अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी है।

छानबीन में जुटी पुलिस
बाराबंकी एसपी अर्पित विजयवर्गीय मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद मौके पर पहुंचे थे। फिर स्थानीय पुलिस अफसरों से घटना के संबंध में सारी जानकारी ली। इधर, फोरेंसिक टीम ने भीसारे साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात पूरे तरह से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here