Home ट्रेंडिंग मेडिकल छात्र की आत्महत्या पर हड़कंप, जांच के लिए समिति का गठन

मेडिकल छात्र की आत्महत्या पर हड़कंप, जांच के लिए समिति का गठन

99
0
Jeevan Ayurveda

पूर्वी सिंहभूम

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र की मौत के मामले की जांच के लिए बीते मंगलवार को एक समिति गठित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Ad

अधिकारियों ने बताया कि समिति की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) भागीरथ प्रसाद करेंगे तथा उप प्रभागीय दंडाधिकारी (धालभूम) चंद्रजीत सिंह और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय-1) भोला प्रसाद इसके सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के कमरे में 21 अगस्त को कथित तौर पर जहर खाने से 21 वर्षीय दिव्यांशु पांडे की मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और बिहार के समस्तीपुर निवासी पांडे की मौत के मामले में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने एंबुलेंस की व्यवस्था करने में देरी की तथा एक वरिष्ठ अधिकारी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समिति को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कॉलेज ने घटना के बाद कहा कि उसने परिवहन प्रभारी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और आरोपों की जांच के लिए एक आंतरिक समिति गठित की है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here