Home ट्रेंडिंग अक्टूबर में चुनाव की तारीखों का ऐलान, सूत्रों ने किया खुलासा

अक्टूबर में चुनाव की तारीखों का ऐलान, सूत्रों ने किया खुलासा

64
0
Jeevan Ayurveda

पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। नवंबर में दो या तीन चरणों में बिहार में वोटिंग करवाए जा सकती है। इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि 15 से 20 नवंबर के बीच वोटों की गिनती की जाएगी। सितंबर के अंत तक वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।  इसके बाद यह तय है कि बिहार में चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

राजनीतिक पार्टियों ने शुरु की तैयारियां-
अभी बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान  किया जाना है, लेकिन इससे पहले ही पार्टियों द्वारा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। बिहार में एनडीए की तरफ से रैली की गई, जबकि एनडीए की ओर से सम्मेलन किया जा रहा है। वहीं बीते दिन यानि की बुधवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार बीजेपी के नेताओं के साथ मिलकर बैठक की थी।  

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here