Home ट्रेंडिंग झारखंड निकाय चुनाव टालने पर हाईकोर्ट सख्त, 10 सितंबर को होगी अगली...

झारखंड निकाय चुनाव टालने पर हाईकोर्ट सख्त, 10 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

57
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड उच्च न्यायालय में आज स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य की मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए।

Ad

न्यायाधीश आंनद सेन की एकल पीठ ने न्यायालय के आदेश के बावजूद ससमय चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को अदालत के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। न्यायालय इस मामले की विस्तृत सुनवाई 10 सितंबर को करेगा। इस संबध में निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here