Home ट्रेंडिंग 22 नवंबर से पहले बनेगी बिहार में नई सरकार? चिराग पासवान के...

22 नवंबर से पहले बनेगी बिहार में नई सरकार? चिराग पासवान के बयान से बढ़ी हलचल

66
0
Jeevan Ayurveda

पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Result 2025) में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए गठबंधन अब नई सरकार बनाने की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने संकेत दिए हैं कि 22 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन पूरा कर लिया जाएगा।

चिराग बोले- आज या कल तैयार हो जाएगा खाका
मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि सरकार गठन को लेकर चर्चा जारी है और बहुत जल्द इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।

Ad

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा। आज या कल तक सरकार का खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है और इस पर काम तेजी से चल रहा है।”
 
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म होने वाला
यह बयान ऐसे समय में आया है जब मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। NDA नए प्रशासन की रूपरेखा उसी समयसीमा से पहले तय करना चाहता है।

243 में 202 सीटें, NDA की प्रचंड जीत
चुनाव परिणामों में एनडीए ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर शानदार रिकॉर्ड बनाया।

भाजपा: 89 सीटें
जदयू: 85 सीटें
एलजेपी (रामविलास): 19 सीटें
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से): 5 सीटें
राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 सीटें

महागठबंधन का खराब प्रदर्शन
विपक्षी महागठबंधन इस चुनाव में बेहद कमजोर साबित हुआ और उसे केवल 35 सीटें मिलीं।

राजद: 25
कांग्रेस: 6
भाकपा (माले) (एल): 2
भारतीय समावेशी पार्टी: 1
माकपा: 1
अन्य दलों का प्रदर्शन
AIMIM ने 5 सीटें जीतीं
बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट मिली
प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here