Home ट्रेंडिंग दिन में हल्की धूप, रात में बढ़ेगी ठंडक; जानें अगले दिनों का...

दिन में हल्की धूप, रात में बढ़ेगी ठंडक; जानें अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

72
0
Jeevan Ayurveda

 

रांची

Ad

झारखंड में मौसम इन दिनों बेहद सुहाना बना हुआ है। सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे की परत छाई रहती है, लेकिन सूरज निकलते ही धूप की गर्माहट ने ठंडक को कम कर दिया है।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को दिन में खुशनुमा मौसम और रात में ठंडक का एहसास होगा। राज्य में सबसे अधिक ठंड गुमला जिले में दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। लोहरदगा में 11.2 डिग्री, हजारीबाग में 11.7 डिग्री, खूंटी में 12 डिग्री, लातेहार और डाल्टनगंज में 12.2 डिग्री तथा सिमडेगा में 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में पारा लगातार नीचे जा रहा है और सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राज्य में औसतन सुबह का तापमान 14 डिग्री और दिन का तापमान लगभग 25 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दी ये सलाह
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मौसम परिवर्तन मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हो रहा है, जो पहाड़ी इलाकों से झारखंड की ओर ठंडी हवा लेकर आ रही हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान चाईबासा में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य के बाकी हिस्सों की अपेक्षा अधिक गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बादलों की हलचल और हवाओं की दिशा में बदलाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन में मध्यम धूप और रात में बढ़ती ठंडक के मिश्रण से लोग सुहाने मौसम का आनंद ले रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here